22 जुलाई - विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day)

 मस्तिष्क के स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 22 जुलाई को विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जाता है. वर्ल्ड ब्रेन डे हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग को समर्पित है.


वर्ल्ड ब्रेन डे मनाने की शुरुआत वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी द्वारा साल 2014 में हुई थी. अंतरराष्ट्रीय लीग अगेंस्ट एपिलेप्सी, वर्ल्ड स्ट्रोक ऑर्गेनाइजेशन और इंटरनेशनल हेडेक सोसायटी जैसी कई संस्थाएं साथ मिलकर मस्तिष्क संबंधी विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करती हैं, जिनका मकसद विश्व स्तर पर बेहतर न्यूरोलॉजिकल देखभाल को बढ़ावा देना है.


>> वर्ल्ड ब्रेन डे का इतिहास <<


विश्व मस्तिष्क दिवस का इतिहास 22 जुलाई 1957 का है, जब द वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी की स्थापना की गई थी. इसी समिति ने विश्व मस्तिष्क दिवस मनाए जाने की वकालत की थी, जिसके बाद मस्तिष्क के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 22 जुलाई 2014 को पहली बार वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया गया था. हालांकि 22 सितंबर 2013 को इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की गई थी.


विश्व मस्तिष्क दिवस का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक जागरूकता को बढ़ाना और मस्तिष्क से संबंधित वकालत को बढ़ावा देना है.

Comments

Popular posts from this blog

Ready to pay for a Facebook timeline that does not feed on your data?

WhatsApp bringing major change to its app – Know how it will impact you